वार्ता के जरिए हो शांति स्थापना: राजनाथ सिंह

feature-top
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि, भारत वार्ता के जरिए समाधान और शांति के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि, मुझे यकीन है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बातचीत के बाद कोई समाधान निकलेगा। भारत अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने के पक्ष में है।
feature-top