रायपुर में पुलिस आरक्षक को जान से मारने की कोशिश

feature-top

राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ अपनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं अब पुलिस आरक्षकों पर भी जानलेवा हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला राजधानी के दुर्गापारा इलाके का है।

अज्ञात हमलावरों ने आरक्षक हेमंत को जान से मारने की कोशिश की है। आरोपियों ने बॉटल और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया.

पीड़ित आरक्षक हेमंत पुलिस लाइन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि घर लौटते समय अज्ञात आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। इसकी शिकायत आरक्षक ने टिकरापारा थाने में दर्ज किया है। किन कारणों से उस पर जानलेवा हमला हुआ है। अभी पता नहीं चल पाया है।


feature-top