तिलोई से भाजपा प्रत्याशी के प्रचार पर 24 घंटे की रोक

feature-top
अमेठी की तिलोई विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह के आपत्तिजनक बयान का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। मयंकेश्वर ने कुछ दिन पहले एक नुक्कड़ सभा में एक वर्ग विशेष के लोगों को धमकी दी थी, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। इस पर आयोग ने 23 फरवरी सुबह 8 बजे से 24 फरवरी सुबह 8 बजे तक मयंकेश्वर के प्रचार पर रोक लगा दी है। तिलोई सीट पर 27 फरवरी को मतदान होना है।
feature-top