बाइडन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रण की घोषणा की

feature-top
राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में बाइडन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता रूस को महंगी पड़ेगी। साथ ही कहा कि यूक्रेन पर रूस का सैन्य हमला अमेरिका की भविष्यवाणी के मुताबिक हो रहा है।
feature-top