चित्रकूट : भाजपा और सपा में टक्कर

feature-top
भगवान राम से जुड़ी धार्मिक नगरी में अयोध्या के बाद चित्रकूट का स्थान आता है। बुंदेलखंड के इस जिले में दो सीटें चित्रकूट सदर व मानिकपुर हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। दोनों सीटों पर ब्राह्मण और कुर्मी समाज के वोटों की बहुलता है। इस जातीय संतुलन को साधते हुए भाजपा चित्रकूट से खुद चुनाव लड़ रही है, जबकि मानिकपुर सीट अपना दल (एस) को दी है। दोनों ही सीटों पर भाजपा गठबंधन की सपा से सीधी टक्कर है।
feature-top