बाराबंकी : सभी छह सीटों पर अलग-अलग समीकरण

feature-top
बाराबंकी की सभी छह सीटों पर सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। कुर्सी में सपा के राकेश वर्मा और भाजपा के साकेंद्र वर्मा में कुर्मी मतदाताओं के बंट जाने से यहां की जंग दिलचस्प हो गई है। सपा यहां मुस्लिम, यादव वोट बैंक पर निर्भर है, तो भाजपा ब्राह्मण-ठाकुर के मतों के भरोसे है। क्षेत्र में दलित मतदाता निर्णायक भूमिका अदा कर सकते हैं। राम नगर में सपा के फरीद महफूज और भाजपा के मौजूदा विधायक शरद अवस्थी के बीच मुकाबला है। बाराबंकी और जैदपुर (सु.) सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। दरियाबाद में भाजपा विधायक सतीश शर्मा और सपा के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के बीच सीधा मुकाबला है। हैदरगढ़ में सपा के राममगन और भाजपा के दिनेश रावत के बीच सीधा मुकाबला है।
feature-top