चुनाव अपडेटः अयोध्या भाजपा और संघ ने झोंकी ताकत

feature-top
अयोध्या का सियासी मिजाज बेहद दिलचस्प है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक को बचाने के लिए अब संघ, सरकार और संगठन ने पूरी ताकत अयोध्या में झोंक दी है। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारकों ने अयोध्या में डेरा डाल रखा है। वहीं, भाजपा ने नोएडा के सांसद महेश शर्मा, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारियों को अयोध्या का एक-एक घर साधने के लिए वहां तैनात किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 फरवरी को अयोध्या में रोड शो और सभा कर चुुुुके हैं। स्टेशनरी कारोबारी रमेश श्रीवास्तव का मानना है कि सपा के तेज नारायण पांडेय के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हुआ है, लेकिन मोदी-योगी के नाम और अयोध्या की लाज बचाने के लिए संघ ने जो मुहिम छेड़ी है वह मतदान के दिन तक भाजपा की स्थिति को मजबूत कर देगी। गोसाईंगंज में भी मुकाबला दिलचस्प है। जेल में बंद पूर्व भाजपा विधायक खब्बू तिवारी की पत्नी आरती यहां से मैदान में हैं। वहीं सपा ने बाहुबली अभय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच हुए तनाव से चुनावी मुकाबला भी कांटे का बन गया है।
feature-top