अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 10,565 नए केस, 254 मौतें

feature-top

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,565 नए केस मिले। 23,540 मरीज ठीक हुए और 254 लोगों की मौत हुई। वहीं, एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,229 की कमी आई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 13,166 नए केस मिले थे और 302 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल देश में कुल 1.13 लाख एक्टिव केस हैं।

वहीं, रोमानिया की सरकार ने शुक्रवार को यूक्रेन से आने वाले नागरिकों के लिए क्वारैंटाइन नियम खत्म कर दिया है। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बाद बॉर्डर पार कर लोग रोमानिया पहुंच रहे है। इसे देखते हुए यहां की सरकार ने क्वारैंटाइन नियम खत्म करने का ऐलान किया।

देश में कोरोना की स्थिति

कुल मामले- 4,29,04,880

कुल रिकवरी- 4,22,60,113

कु5ल एक्टिव केस- 1,13,340

कुल मौतें- 5,13,480


feature-top