BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, क्रिप्टोक्यूरेंसी को लेकर किए गए ट्वीट

feature-top
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। हैकर्स ने रविवार सुबह अकाउंट को हैक करने के बाद दो ट्वीट भी किए। एक ट्वीट में लिखा, 'सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है।' दूसरे ट्वीट में लिखा, 'रूस के लोगों के साथ खड़े हों। अब क्रिप्टोक्यूरेंसी दान स्वीकार करना।' हालांकि, अब उनका ट्विटर अकाउंट बहाल हो गया है और सारे विवादित ट्वीट हटा दिए गए हैं।
feature-top