व्यापारी ने दो बच्चों को जहर दे खुद लगाई फांसी

feature-top
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार देर शाम एक व्यापारी ने अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी फांसी लगा ली। घटना में 10 साल की बेटी की मौत हो गई। डेढ़ साल का बेटा अस्पताल में भर्ती है। व्यापारी की पत्नी जब घर लौटी तो घटना का पता चला। इसके बाद से पत्नी सदमे में है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र में की है। जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा निवासी सुदीप मिश्रा अपनी पत्नी, दो बच्चों 10 साल की सृष्टि व डेढ़ साल के बेटे और माता-पिता के साथ वसुंधरा कॉलोनी में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। उसकी गोधनपुर में हार्डवेयर की दुकान है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। घर में सुदीप और बच्चे थे। उनके पिता सिंचाई विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर हैं और पत्नी के साथ बेटी से मिलने बेंगलुरु गए हुए हैं।
feature-top