feature-top
गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) का समर्थन मिलने का पूरा भरोसा है क्योंकि दोनों ही पार्टियां समान विचारधारा वाली हैं। दरअसल, भाजपा और एमजीपी के बीच संबंधों में 2019 में उस समय खटास आ गई थी, जब गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से एमजीपी के दो मंत्रियों को हटा दिया गया था।
feature-top