feature-top
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च को गुजरात की दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी गुजरात में किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से भाजपा के प्रदेश कार्यालय 'कमलम' तक उनका रोड शो होगा। इस दौरान करीब 4 लाख लोग उनका स्वागत करने जमा होंगे। इसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, संस्थाएं, गैर सरकारी संगठन और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। 'कमलम' में प्रधानमंत्री गुजरात के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को सरपंच सम्मेलन में मौजूद रहेंगे, जिसमें करीब 1.50 लाख लोग शामिल होंगे।
feature-top