feature-top
नई दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा की एक सीट और चार राज्यों पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र की चार विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया. चार राज्यों की 4 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 12 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी. पार्टी के उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 मार्च है, जबकि 25 मार्च से नामांकन पत्र की जांच शुरू हो जाएगी. उम्मीदवारों के लिए चुनाव से नाम वापस लेने की तारीख 28 मार्च तय की गई है. इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के साथ, उपचुनाव भी निर्वाचक मंडल में रिक्त पदों को भरेंगे जो राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं
feature-top