नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद

feature-top
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फिर से IED ब्लास्ट किया है। जिसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। एक जवान घायल है। मामला सोनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी रोड निर्माण कार्य के लिए ITBP के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान ये कैंप से रोड में चल ही रहे थे। तभी अचानक एक जवान का पैर IED के ऊपर आ गया। पैर आते ही IED जोर से ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। एक घायल हो गया है।
feature-top