मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी राज्यपाल अनुसुईया उइके; अर्जुन पुरस्कार विजेता सबा अंजुम भी आएंगी

feature-top

शाही दशहरा महिला उत्सव समिति हर साल की तरह इस बार भी महिला दिवस 2022 के उपलक्ष्य में शक्ति सम्मान पर्व का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की भाभी और भाजपा नेत्री चारुलता पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल अनुसुईया उइके शामिल होंगी।

भाजपा के मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि दशहरा महिला उत्सव समिति हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार भी 15 मार्च को यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम कलामंदिर ऑडिटोरियम सिविक सेंटर भिलाई में शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अर्जुन पुरस्कार विजेता पद्मश्री सबा अंजुम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चौबे, पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रमशिला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं समाजसेवी राकेश पांडेय उपस्थित रहेंगे।


feature-top