राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने त्रिपुरा से माणिक साहा को और कांग्रेस ने असम, केरल से इन्हें बनाया उम्मीदवार

feature-top

उच्च सदन राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां भी अलग-अलग राज्यों में अपने उम्मीदवारों के एलान कर रही हैं। भाजपा ने त्रिपुरा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। 

भाजपा ने त्रिपुरा से डॉ माणिक साहा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने असम और केरल से रिपुन बोरा, जेबी माथेर को अपनी राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार बनाया। साथ ही वाम मोर्चा ने सीपीएम के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा के पूर्व वित्त मंत्री भानु लाल साहा को उम्मीदवार बनाया।

डॉ माणिक साहा भाजपा की त्रिपुरा ईकाई के राज्य अध्यक्ष हैं। इनकी यहां काफी वरिष्ठ नेताओं में गिनती है। सीपीएम के भानु लाल साहा सिपाहीजला जिले की विशालगढ़ सीट से पार्टी के विधायक हैं। माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें लोकतांत्रिक आंदोलन में उनके योगदान को देखते हुए नामित किया है।


feature-top