- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- लोगों को खास पसंद नहीं आई 'बच्चन पांडे'
लोगों को खास पसंद नहीं आई 'बच्चन पांडे'
19 Mar 2022
, by: Imran Khan

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म देशभर में होली के मौके पर सिनेमाघरों में आई। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि फिल्म में अक्षय कुमार का लुक फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ था। फिल्म में अक्षय ने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई है। अक्षय का लुक काफी खूंखार है। ऐसे में जब ये फिल्म रिलीज हुई, तो फैंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोगों ने अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने फिल्म को शानदार बताया। तो कुछ को फिल्म हद से ज्यादा बोरिंग लगी है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' को लोगों ने सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कई लोग इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तो कुछ लोगों ने फिल्म में कई तरह की कमियां निकाली हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर लोगों के एक हिस्से ने 'बच्चन पांडे' को बायकॉट करने की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार फिल्म में एक्शन, कॉमेडी है और सीन्स पूरी तरह से भावुक हैं। अक्षय कुमार आप कॉमेडी और एक्शन के लेजेंड हैं। कृति सेनन और अरशद वारसी भी बहुत अच्छे हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'नंबर वन मूवी।'
इस फिल्म को बोरिंग कहने वाले भी काफी सारे लोग हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'बकवास।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बच्चन पांडे बोरिंग फिल्म है।' इस यूजर ने हैशटैग बायकॉट बच्चन पांडे भी लिखा है। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, 'सुपर डिजास्टर मूवी।' इसके अलावा, एक और यूजर ने लिखा, 'सबसे बड़ी फ्लॉप होने जा रही है बच्चन पांडे।'

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS