नशे मे अपनो का कत्ल..

feature-top
बिलासपुर में होली पर्व के दिन युवक ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। दरअसल, मरने वाला युवक अपने भाई और भाभी के बीच आपस में हो रहे विवाद हो सुलझाने गया था। तभी युवक गुस्से में आ गया और अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार तबली से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद हमलावर युवक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी की है। जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी के ग्राम सोनसाय (नवागांव) में रहने वाला रमेश कुमार उइके पिता छत्तर सिंह (42 साल) खेती-किसानी करता है। बताया जा रहा है कि होली पर्व पर वह शराब के नशे में था। दोपहर करीब 2.30 बजे वह रंग खेल कर घर पहुंचा। इस दौरान वह खाने के नाम पर अपनी पत्नी भगवती से विवाद करने लगा। पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी होने पर उसका चचेरा भाई ओमप्रकाश उइके पिता स्व.रामजी उइके (40) उनके घर पहुंच गया।
feature-top