मणिपुर: आज दोपहर भाजपा विधायक दल की बैठक होने की संभावना

feature-top

मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका पता आज (20 मार्च) चल सकता है। आज मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर तीन बजे होने की संभावना है। इसके लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू रविवार सुबह बीरेन सिंह और बिस्वजीत सिंह के साथ इंफाल जाएंगे।

दिल्ली में हुई अहम बैठक 

मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक हुई। बैठक में मणिपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी बिस्वजीत राणे, गोवा के कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मौजूद थे।


feature-top