वृंदावनः बांकेबिहारी मंदिर में आज से बदलेगा दर्शन का समय

feature-top

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन पूजा राग सेवा का क्रम होली की दूज रविवार से प्रारंभ होगा, जिसके तहत न केवल मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित होगा, बल्कि सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाएगी।

ये रहेगा दर्शन का समय 

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 20 मार्च से मंदिर के पट सुबह 7:45 दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। उसके बाद 7:55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की जाएगी। दोपहर 11 बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया जाएगा और 11:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे। 11:55 पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण होंगे।


feature-top