War Updates: मैरियूपोल मलबे में हुआ तब्दील, नाटो ने कहा- 15000 तक रूसी सैनिक मरे

feature-top

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का कहना है कि यूक्रेन में पिछले 28 दिनों से जारी युद्ध के दौरान रूस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उसके अनुसार, अब तक जंग में रूस के 7000 से 15000 सैनिक मारे गए हैं। रूस को यूक्रेन से कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। इतने दिनों बाद भी वह अभी तक कीव पर कब्जा करने में नाकाम रहा है।

नाटो सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि रूसी सैनिकों के मारे जाने संबंधी अनुमान यूक्रेनी अधिकारियों से मिली सूचना और स्वतंत्र सूत्रों से एकत्रित खुफिया जानकारी पर आधारित है। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, इसके चार हफ्ते पूरे होने के बाद भी रूस ने हताहत हुए अपने सैनिकों की संख्या नहीं बताई है।


feature-top