बीजापुर: भरे बाजार से सरेंडर नक्सली का अपहरण

feature-top
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक सरेंडर नक्सली का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी (26) गंगालूर के बाजार गया हुआ था। वहीं से माओवादियों ने मंगलवार दोपहर उसे अगवा कर लिया। फिलहाल सरेंडर नक्सली का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। चन्नूराम तीन महीने पहले ही बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डालकर मुख्य धारा में लौट आया था। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
feature-top