BJP के निशाने पर कांग्रेस:रमन सिंह ने कहा- कार्यकर्ता भी नहीं पहचानते प्रत्याशी को

feature-top

छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन BJP उम्मीदवार कोमल जंघेल और JCCJ प्रत्याशी नरेंद्र सोनी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान BJP के शक्ति प्रदर्शन में प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे पूर्व CM रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिसे प्रत्याशी बनाया है उसे उनकी पार्टी के ही कार्यकर्ता नहीं जानते हैं। पता नहीं है सरपंच रही हैं, पंच रहीं या क्या रहीं है, जिसे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। उनके ही कार्यकर्ता पूछ रहे हैं यह कौन है। उनको बताने में ही 10 दिन लग जाएंगे।

नामांकन से पहले शहर के सिंधु भवन में सभा को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि हमारा प्रत्याशी जन-जन तक आम आदमी तक गया हुआ है। उनके लिए कोई परिचय की जरूरत नहीं है। इस बार प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर भाजपा मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में प्रदेश सरकार ने जो काम नहीं किया है उसका प्रतिफल जनता भाजपा को देगी। यह उप चुनाव सहित है आगामी विधानसभा चुनाव भी भाजपा जीत कर आएगी।

शराब को लेकर भी निशाने पर रही सरकर

होली में शराब बिक्री को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि इस बार रिकॉर्ड शराब बिक्री हुई है। यह कैसा विकास है। घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा नहीं किया गया है। बेरोजगार, महिलाएं सब त्रस्त हैं। वहीं खुज्जी विधायक छन्नी साहू के पति पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज हुए मामले को लेकर भी उन्होंने चुटकी ली। कहा कि जब कांग्रेस के ही विधायक के पति को एट्रोसिटी एक्ट लगाकर जेल में डाल सकते हैं, तो पार्टी के अंदर क्या स्थिति होगी।


feature-top