आईसीसी महिला वर्ल्ड कप मैच के अहम मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. आख़िरी गेंद तक चले मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुक़ाबला देखने को मिला.

feature-top

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप मैच के अहम मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. आख़िरी गेंद तक चले मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुक़ाबला देखने को मिला.

दक्षिण अफ़्रीका की तरफ़ से लॉरा वुलफ़ार्ट ने सबसे ज़्यादा 80 रन बनाए. इसके अलावा मिनॉन डुप्री ने नाबाद 52 रन बनाए. भारत की तरफ़ से राजेश्वरी गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर ने 2-2 विकेट हासिल किए.

इससे पहले भारत ने 7 विकेट में 274 रन बनाकर दक्षिण अफ़्रीका को 275 रनों का टारगेट दिया था.भारत की तरफ़ से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और मिताली राज ने हाफ़ सेंचुरी लगाई.

ओपनर बैटर स्मृति और शेफाली ने भारत को मजबूत शुरुआत दी. स्मृति मंधाना ने 84 गेंदों पर 71 रन बनाए, वहीं शेफाली ने 46 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली.


feature-top