यूक्रेन युद्ध के बीच दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी पर लौटे दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री

feature-top
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध अमेरिका पुतिन को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लेकिन तनाव के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच सहयोग जारी है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मार्क वंदे हेई रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल में दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी पर लौटे। उन्होंने कजाकिस्तान में पैराशूट से सेफ लैडिंग की। नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वंदे हेई और रूसी अंतरिक्ष यात्री, एंटोन श्काप्लेरोव और प्योत्र डबरोव को ले जाने वाले कैप्सूल ने आईएसएस से अनडॉक करने के कई घंटे बाद पैराशूट की सहायता से लैंडिंग पूरी की।
feature-top