आज भारत आएंगे रूस के विदेश मंत्री लावरोव, तेल खरीद और रुपया-रूबल कारोबार पर हो सकती है बात

feature-top
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आज (गुरुवार) को दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत होने के बाद से लावरोव की यह पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक पंक्ति के बयान में कहा गया है कि लावरोव 31 मार्च से एक अप्रैल तक नई दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।
feature-top