- Home
- टॉप न्यूज़
- जांजगीर-चांपा
- जांजगीर में 226 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर
जांजगीर में 226 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शुक्रवार को जांजगीर जिले के दौरे पर थे। यहां उन्होंने जिले के सक्ती विकासखंड को 226 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसके साथ ही सीएम ने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के पिता और पूर्व मंत्री बिसाहूदास महंत की प्रतिमा का अनावरण भी किया है।
मुख्यमंत्री ने यहां कुल 30 अलग-अलग विकास कार्यों की सौगात दी है। इनमें 13 करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपए 11 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 19 कामों का भूमि पूजन और शिलान्यास के कार्य शामिल हैं।
सीएम ने इन कामों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन 1-10.79 करोड़ की लागत से निर्मित 4 सड़कें।
2- 20 लाख रुपए की लागत से सरकारी अस्पताल भवन सक्ती में ऑक्सीजन प्लांट के लिए शेड निर्माण।
3- गड़गोड़ी गांव में 30 लाख रुपए की लागत से 2 यूनिट वर्क शेड स्ट्रांग रूम
4- 2 करोड़ 5 लाख 70 हजार रुपए की लागत से दारंग एनीकट का लोकार्पण
5- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीडीएम सारागांव में 7 लाख रुपए की लागत से कम्प्यूटर कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ।
6- सीएम ने इन सब के अलावा नगर पालिका सक्ती में 20 लाख रुपए की लागत से चंद्रा (चन्द्रानाहू) सामाजिक भवन और कई कामों के लिए भूमिपूजन भी किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
