भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए साथ आएंगे कांग्रेस-तृणमूल

feature-top

आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए कांग्रेस-तृणमूल फिर साथ आएंगे। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के ममता बनर्जी के प्रयासों की कांग्रेस नेताओं ने सराहना कर इसके संकेत दिए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को विपक्षी खेमे में अहम भूमिका निभानी होगी।

कांग्रेस के असंतुष्ट खेमा जी-23 के नेता आनंद शर्मा ने कहा, यह (विपक्षी एकता) कांग्रेस की घोषित स्थिति है। कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकारी समिति ने इस पर जोर दिया है।


feature-top