धमतरी सोंढूर डैम में नाव पलटने से दो लड़कियां डूबी

feature-top

धमतरी सोंढूर डैम में नाव पलटने से दो लड़कियां डूब गईं। दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस और SDRF की टीम उन्हें तलाश करने में जुटी है। दोनों लड़कियां 5 अन्य लोगों के साथ बोटिंग के लिए गई थीं। बाकी सबको बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग गरियाबंद से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

जानकारी के मुताबिक, 3 लड़के 4 लड़कियां शुक्रवार दोपहर को सोंढूर डैम घूमने के लिए गए थे। सातों लोग डैम में बोटिंग के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक से नाव में पानी भरना शुरू हो गया। यह देख साथ आए लड़कों में से दो ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों के कूदने से झटके के चलते नाव पलट गई और सभी लोग डैम में डूबने लगे। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।


feature-top