पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 12 दिन में 10वीं बार उछाल, सबसे ज्यादा 85-85 पैसे दाम मुंबई में बढ़े

feature-top
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर एक बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 85-85 पैसे का उछाल मुंबई में आया है। यहां पेट्रोल की नई कीमत 117.57 रुपए और डीजल की नई कीमत 101.57 रुपए हो गई है। तेल के दामों में 12 दिन में यह 10वीं बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
feature-top