feature-top
पंजाब और हरियाणा के बीच चंडीगढ़ को लेकर रार छिड़ गई है। पंजाब सरकार ने पिछले शुक्रवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चंडीगढ़ पर अपना हक जताकर एक प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद से हरियाणा सरकार लगातार भगवंत मान सरकार पर हमलावर थी। अब हरियाणा सरकार ने पांच अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। उसी दिन हरियाणा मंत्रिमंडल की भी बैठक होगी।
feature-top