मां ब्रह्मचारिणी का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि, आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा

feature-top

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मंदिरों में जाकर विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की।

मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र की शुरुआत शनिवार से हो गई है। दूसरे दिन भक्तों ने जयकारों और माता के भजनों के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही, घरों में हवन हुआ। माता के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिरों सहित माता के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया है। शहर के ऐतिहासिक देवी मंदिर, अवध धाम मंदिर, राधा रमण मंदिर, गीता मंदिर, सनातन धर्म मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में दिन भर मां के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में भक्तों ने मां के दर्शन किए। मंदिरों में देवी के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन हुए।


feature-top