खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने चला है नए जिले का दांव

feature-top
खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने नया जिला बनाने का वादा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, कांग्रेस का विधायक बनने के अगले दिन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा। इसका असर क्षेत्र में दिखने लगा है। भाजपा इसको महज जुमला बताने की कोशिश में है। कहा जा रहा है, सरकार 2018 के विधानसभा चुनाव के सभी वादे पूरे नहीं कर पाई वह नया जिला बनाने का वादा क्या पूरा करेगी। वहीं कांग्रेस सरकार पर सौदेबाजी का आरोप भी लगा रहे हैं।
feature-top