सीएम भूपेश बघेल बोले- भाजपा अफवाह फैलाने की मशीन

feature-top

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी हैं। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव साख का सवाल बन गया है। जीत के लिए इस क्षेत्र में कांग्रेस के मंत्री, पीसीसी चीफ और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए प्रचार किया है और कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की है।

बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना सीएम ने यहां बकरकट्टा, साल्हेवारा, पैलीमेटा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए प्रचार किया। सीएम की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद अलग-अलग जगहों में सीएम ने पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा पर जमकर निशान साधा।

खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग पर सीएम भूपेश ने कहा है कि "अटल जी ने कहा था कि 11 लोकसभा सीट जिताओ, छत्तीसगढ़ बनाऊंगा, वो सौदेबाजी नहीं था। अब भाजपा के लोगों को तकलीफ हो रही है।"

उन्होंने कहा कि रमन सिंह पिछले 15 सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया। अब हम ये काम कर रहे तो इन लोगों को तकलीफ क्यों हो रही है। सीएम ने कहा कि "भाजपा अफवाह फैलाने की मशीन है। हमने ये कहा है कि यदि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी तो 24 घंटे में जिला बनाएंगे। हमने ये नहीं कहा है कि जिताएंगे तब ही बनाएंगे।"

रमन सिंह ने जिले की मांग कर रहे लोगों को पिटवाया

भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने हमेशा से खैरागढ़ की उपेक्षा की है। उन्होंने जो लोग जिला बनाने के लिए आंदोलन कर रहे थे, उन्हें पिटवाया भी था। उन्हें जेल में भी बंद कराया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के नेता दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री और नेताओं को यहां बुला रहे हैं तो इसका मतलब ये है की भाजपा ने हार मान ली है।


feature-top