आज 14वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी

feature-top

देश में आज 14वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए/लीटर और डीजल 96.67 रुपए/लीटर हो गई है। देश में पिछले 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 9.96 रुपए बढ़ी है। मार्च 2022 में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनावी नतीजे आने के बाद 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना शुरू हुआ था। पेट्रोलियम मंत्री ने दामों की बढ़ोतरी पर दलील देते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं।


feature-top