भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। कोविड का हाइब्रिड म्यूटेंट स्ट्रेन, जिसे XE नाम दिया गया है, मुंबई में पाया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इससे इनकार किया है। INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) का कहना है कि मरीज के सैंपल की फास्ट क्यू फाइल्स का XE वैरिएंट से मिलान किया गया। इसमें पाया गया कि दोनों एक जैसे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वैरिएंट को दो ओमिक्रान सब-वैरिएंट - BA.1 और BA.2 का हाइब्रिड स्ट्रेन कहा जाता है।INSACOG कोविड मामलों की जिनोम सिक्वेंसिंग करने वाली एजेंसी है।

feature-top

XE वेरिएंट का पहला केस 19 जनवरी को ब्रिटेन में ट्रेस किया गया था। इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी XE वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है। WHO के मुताबिक, BA.2 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, यहां कप्पा वैरिएंट के एक मामले का भी पता चला है।

feature-top