feature-top
मेडिकल स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा। नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2022 के आयोजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। एनटीए ने ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। पहली बार भारत से बाहर 14 शहरों में नीट 2022 के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
feature-top