जलवायु परिवर्तन: महज पांच दिन में 46 फीसदी तक तबाही ला सकता है सूखा

feature-top

जलवायु परिवर्तन के लगातार प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण दुनिया गर्म हो रही है, इससे बार-बार बाढ़ और सूखे की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अब दुनिया में अचानक आने वाली बाढ़ की तरह सूखे भी अचानक दस्तक देंगे और ये महज पांच दिनों में 33 से 46 फीसदी तक तबाही मचा सकते हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस तरह के सूखे केवल थोड़ी सी ही गर्मी बढ़ने पैदा हो जाते हैं। पिछले दो दशकों में इसकी रफ्तार में वृद्धि हुई है। साल 2012-13 में उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन और अफ्रीका जैसे देशों में यह देखा गया है। ‘नेचर कम्यूनिकेशन्स’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार अब तक ऐसे सूखे दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्वी एशिया, अमेजन बेसिन, पूर्वी उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी दक्षिण अमेरिका में मुख्यतया देखे जाते हैं।


feature-top