जम्मू कश्मीर में भाजपा चुनाव के लिए तैयार, नड्डा को सौंपा जाएगा फीडबैक

feature-top

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और तरुण चुघ प्रदेश का दौरा पूरा कर शुक्रवार शाम को दिल्ली लौट गए। इससे पहले उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेताओं को जन संपर्क अभियान को तेजी से चलाने के दिशा निर्देश जारी किए, ताकि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में माहौल बन सके।

पार्टी सूत्रों के अनुसार विनोद तावडे ने कश्मीर के अलावा जम्मू संभाग का दौरा करने के अलावा प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक में भी हिस्सा लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को वह अपनी पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे।


feature-top