हिमाचल में AAP को झटका, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता भाजपा में शामिल

feature-top
पंजाब जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में पांव पसारने की तैयारी में जुटी AAP को झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। केसरी ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर पार्टी कार्यकर्ताओं को अनदेखा करने का आरोप भी लगाया।
feature-top