ऊना जिले को मिलेगा राष्ट्रीय दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

feature-top

पंचायती राज मंत्रालय ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के लिए वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला को प्रदेश में पहला पुरस्कार मिलेगा। पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को जम्मू के पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह पुरस्कार देंगे। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार शामिल हैं।


feature-top