फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए 7 बच्चे

feature-top

बिलाईगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। 7 बच्चे फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बच्चे बाजार में गुपचुप खाने गए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चे ग्राम पंचायत भंडोरा के निवासी हैं।शच्चों की तबीयत खराब होने के बाद उनके माता-पिता काफी परेशान हैं। वहीं जिला प्रशासन मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है। बता दें कि प्रदेश में इसके पहले भी फू़ड प्वाइजनिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं।


feature-top