शंघाई में कोरोना : एक दिन में 23000 नए मामले, मौत के आंकड़े छिपाए गए

feature-top

चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एक्सपेंग के सीईओ ही जियाओपेंग ने कहा, शंघाई में हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो पूरे चीन में वाहनों का उत्पादन ठप हो जाएगा। उधर, दक्षिण कोरिया में कोविड संक्रमण के मामले धीर-धीरे घटने लगे हैं। बीते दिन में संक्रमण के 1,25,846 नए मामले सामने आए। अब तक 16,104,869 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

चीन में एक तरफ कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं जीरो कोविड नीति के तहत हो रहे अत्याचारों से लोग परेशान हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग इन हालात में जीने से मौत को बेहतर बता रहे हैं, लेकिन सरकार का रुख नहीं बदल रहा है। कोविड नियम तोड़ने वाले हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है,लेकिन सरकार नियंत्रित मीडिया ने इनकी संख्या नहीं बताईl 

इस बीच, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक, बीते एक दिन में शंघाई शहर में कोविड संक्रमण के 23,000 नए मामले दर्ज किए गए। बृहस्पतिवार को यह संख्या 27,000 थी। महामारी की शुरुआत के बाद से वुहान के बाद शंघाई कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित है। शहर के करीब 2.5 करोड़ लोग लॉकडाउन में हैं।


feature-top