खैरागढ़ उपचुनाव:सियासी संग्राम के नतीजे की बारी...

feature-top

खैरागढ़ में जब से उपचुनाव का ऐलान हुआ। तब से सियासी संग्राम पूरे जोरों पर रहा। आज इस संग्राम के नतीजे की बारी है। आज खैरागढ़ के रण का रिजल्ट आने वाला है। आज तय हो जाएगा कि किस सियासी दल की मेहनत रंग लाई है, और किसे हार मिली है, ये भी कहें तो गलत नहीं होगा कि आज मिशन 2023 के ट्रेलर का नतीजा आएगा। नतीजे से ये भी जानने को मिलेगा कि पिछली बार सत्ता परिवर्तन के बाद इस बार जनता के मन में क्या है। दोपहर बात पता चल जाएगा।

जिसके लिए तमाम तैयारियां निर्वाचन आयोजन और जिला प्रशासन की ओर से पहले ही पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम भी किए गए हैं। खैरागढ़ के किले में किसका कब्जा होगा और उपचुनाव में कांग्रेस जीत का चौका लगाएगी या फिर भाजपा के सिर पर जीत का सेहरा सजेगा, ये सवाल अभी से सियासी सुर्खियां बनी हुई हैं।

कुछ घंटे बाद ही इन सवालों के नतीजे के रुप में मिल जाएंगे। लेकिन काउंटिंग से ऐन पहले जीत हार के दावे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए हैं। बात अब इस्तीफा लेने-देने पर आ गई है। दोनों ओर से खुली चुनौती दी जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जैसे ही खैरागढ़ का नतीजा आएगा, हम जिला घोषित कर देंगे। इधर राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने दावा किया है कि खैरागढ़ में कांग्रेस हारी तो वो इस्तीफा दे देंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है खैरागढ़ में भाजपा की जीत होगी।


feature-top