अलीगढ़ : 17 पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द मिल सकती है भारतीय नागरिकता

feature-top

कई साल से अलीगढ़ में रहने वाले 17 पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द भारतीय नागरिकता मिल सकती है। ये सभी यहां पर बिना नागरिकता के ही निवास कर रहे हैं, लेकिन अब इनका इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान व पाकिस्तान के रहने वाले लोगों की नागरिकता के आवेदनों में मिली कमियों को दूर कराकर उनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। अलीगढ़ शहर में रहने वाले हिंदू परिवारों के लोगों में से तीन को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि पाकिस्तानी चार मुस्लिम भी नागरिकता का इंतजार कर रहे हैं। 

अराजकता से डरकर आ गए थे

भारत पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में वर्ष 1953 में जन्मे रमेश लाल का 1972 में सिंध इलाके की लाजवंती साथ विवाह हुआ था। वे वहां पर किराना की दुकान चलाते थे। उस समय बलूचिस्तान में अराजकता का माहौल था। वर्ष 2005 में वहां के नवाब की हत्या के बाद फैली अराजकता से डर कर वह भारत आ गए। रमेश लाल के बड़े भाई बच्चाराम वर्ष 1968 से अलीगढ़ में किराने का काम कर रहे थे। रमेश लाल ने हाथरस अड्डे के पास मदारगेट जैन मंदिर के पास जनरल स्टोर खोल लिया और बन्नादेवी क्षेत्र की नई बस्ती में निवास कर रहे हैं।


feature-top