अमेरिका के कोलंबिया जिले की शॉपिंग मॉल में गोलीबारी; 10 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

feature-top

अमेरिका के कोलंबिया जिले की एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी हुई है। कोलंबिया पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में 10 लोग घायल हुए हैं। 8 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें 2 की हालत गंभीर है।

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों के पास से बंदूक मिले हैं, लेकिन इनमें से केवल एक ने ही गोलीबारी को अंजाम दिया है। गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान की जा रही है। शॉपिंग सेंटर को खाली करा लिया गया है।


feature-top