प्रतिबंधों से नाराज पुतिन ने कहा, पश्चिमी देशों ने अपना ही नुकसान किया

feature-top

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देशों ने उनके देश के खिलाफ प्रतिबंध लगा कर अपना ही नुकसान किया है. रूस की अर्थव्यवस्था के बारे में बात करते हुए पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा कर अपने ही खिलाफ गोल दाग लिया है.

उन्होंने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाने से पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के बावजूद रूस में महंगाई स्थिर है और खुदरा मांग भी सामान्य बनी हुई है. इससे पहले पुतिन ने अपनी सरकार के शीर्ष अधिकारियों को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित करते हुए कहा था कि रूस को अपने बजट का इस्तेमाल देश की अर्थव्यवस्था को समर्थन देने और लिक्विडिटी बढ़ाने में करना चाहिए. यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर भारी प्रतिबंध लगाए हैं.


feature-top