किलर मंगेतर :लड़के को सरप्राइज मीट मे बुलाकर गला काटा

feature-top

आंध्र प्रदेश में एक लड़की को शादी के लिए माता-पिता का चुना हुआ लड़का पसंद नहीं आया, तो उसने लड़के को सरप्राइज मीट के लिए बुलाकर उसका गला काटने की कोशिश की। इस हमले में लड़के को गले में गहरे घाव हो गए हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना विशाखापट्टनम के चोडावरम में हुई। यहां रामू नायडू और पुष्पा की अगले महीने शादी होनी थी। 22 साल की पुष्पा स्कूल छोड़ चुकी है, जबकि रामू नायडू CSIR में साइंटिस्ट हैं। रामू को पुष्पा से शादी के लिए उसके माता-पिता ने पसंद किया था।


feature-top