एनसीपी प्रमुख शरद पवार के मुंबई स्थित आवास पर एमएसआरटीसी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में वकील गुणरत्न सदावर्ते को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को यहां एक सत्र अदालत के समक्ष उन्होंने जमानत याचिका दायर की थी। सदावर्ते की जमानत अर्जी पर आज गुरुवार को सुनवाई होगी।

feature-top

वकील गुणरत्न सदावर्ते ने अपनी याचिका में दावा किया है कि वह मौके पर मौजूद नहीं थे और इसलिए जिन धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वे उन पर लागू नहीं होती हैं। इससे पहले वकील सदावर्ते ने जमानत लेने की कोशिश की थी, उन्होंने गिरगांव कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसे अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (गिरगांव कोर्ट) जयवंत चंद्रकांत यादव ने खारिज कर दिया था। 

feature-top