दिल्ली : लैंडफिल साइट में आग रोकने के लिए राजधानी में लागू होगा मुंबई मॉडल

feature-top

लैंडफिल साइट में आग की घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली में जल्द ही मुंबई मॉडल लागू होगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक में मुंबई के डंपिंग स्थल में लगे गैस सकिंग सिस्टम को अपनाने का निर्णय लिया। साथ ही दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और नगर निगम को इस मॉडल पर कार्य करने के निर्देश दिए।


feature-top